फिरोजाबाद, सितम्बर 1 -- Firozabad News: शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में अपने पड़ोसी के साथ बाइक से दवा लेने जा रहे मजदूर को तेज रफ्तार से दौड़ती मैक्स ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला भाट निवासी 89 वर्षीय मजदूर रामदीन पुत्र हेत सिंह पिछले कई दिनों से बीमार थे। सोमवार देर शाम वे अपने पड़ोसी राजबहादुर के साथ बाइक से शिकोहाबाद दवा लेने के लिए जा रहे थे। उसी दौरान आरोंज की पुलिया के निकट तेज रफ्तार से दौड़ती मैक्स ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में रामदीन और राजबहादुर घायल हो गए। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सक ने रामदीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि चिकित्सकों ने राजबहादुर को वार्ड में भर्ती करते हुए उपचार शुरू कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...