Firozabad News: मेला में झूले का गेट खुलने से नीचे गिरा बच्चा, मची अफरा-तफरी
फिरोजाबाद, अक्टूबर 12 -- रामलीला मेले में झूले का हादसा Firozabad News: रामलीला महोत्सव और नवरात्र के अवसर पर रामलीला मैदान में लगे मेले में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छोटे झूले का गेट अचानक खुलने से एक बच्चा नीचे गिर गया। हादसा होते ही झूले पर बैठे अन्य बच्चों और आसपास मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में झूले को बंद कर बच्चे को बचाया। रामलीला महोत्सव और नवरात्र के चलते रामलीला मैदान में मेला लगा हुआ है। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के मनोरंजन के लिए छोटे-बड़े झूले लगाए गए हैं। रविवार रात भी मेले में बच्चे झूलों का आनंद ले रहे थे। छोटे झूले पर बच्चे झूल रहे थे, तभी अचानक उसका गेट खुल गया। गेट खुलने से एक बच्चा नीचे गिर पड़ा। बच्चे को नीचे गिरता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.