फिरोजाबाद, सितम्बर 24 -- Firozabad News: जलेसर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों और उत्पीड़न के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने कहा कि निर्धारित कार्य ही करेंगे, अन्यथा की स्थिति में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। सुबह सफाई कर्मी सफाई करने के बाद सुबह 9.30 बजे परिसर में एकत्रित हो गए और धरना प्रदर्शन करने लगे। आवाज सुनकर चिकित्सक एवं छात्र भी पहुंच गए। सफाई कर्मियों का आरोप है कि उनसे सफाई कार्य के अलावा घर के निजी काम भी कराए जाते हैं। कर्मचारियों ने प्राचार्य पर घर पर काम कराने और कार चलवाने सहित, झूठे बर्तन साफ कराने, जूतों पर पॉलिस कराने सहित कई गंभीर आरोप लगाए। प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल का कहना है कि सफाई क...