Firozabad News: मेडिकल कॉलेज के सब स्टेशन की मशीन में आग, आपूर्ति ठप
फिरोजाबाद, अगस्त 19 -- Firozabad News: मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित विद्युत सब स्टेशन की मशीन में अचानक तेज फाल्ट के साथ आग लग गई। जानकारी होने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए और सबमर्सिबल के पानी से आग पर काबू पाया। देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं होने से परिसर में रह रहे छात्रों और चिकित्सकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में भी छात्र परिसर में पेपर की तैयारी करने में जुटे रहे। जलेसर रोड पर मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। इनमें पांच सौ से अधिक छात्र एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। विद्युत व्यवस्था के लिए परिसर में सब स्टेशन बनाया गया है। अधिक भार होने के चलते आए दिन फाल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है।बुधवार सुबह नौ बजे विद्युत सब स्टेशन की मशीन में अचानक तेज फाल्ट के साथ आग लग गई। इसके साथ ही आपूर्ति बाधित हो गई। कूलर, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.