फिरोजाबाद, अगस्त 14 -- Firozabad News: शहर में एफएम गार्डन पर हरियाली तीज उत्सव समारोह पूर्वक मनाया। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए। कार्यक्रम में मेघा शर्मा के सिर पर हरियाली तीज क्वीन का ताज सजाया। एफएम गार्डन सोसायटी महिला क्लब द्वारा हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम में अनेक महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। गणेश वंदना के उपरांत महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें विभिन्न प्रकार के गेम्स, तीज सजावट, डांस परफॉर्मेंस आदि कार्यक्रम आयोजित किए। विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं महिलाओं, एवं बच्चों की अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: रंगोली प्रतियोगिता में...