Firozabad News: मृतकों को आवास, आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन
फिरोजाबाद, अक्टूबर 28 -- Firozabad News: नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव छटनपुर में रविवार की देर रात टेसू झांझी के विसर्जन के दौरान बेकाबू कार के रौंदने से 5 लोगों की मौत के मामले में मंगलवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें आवास, गैस कनेक्शन, राशन कार्ड आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने कार्यवाही के लिए मृतकों के परिजनों से जरूरी कागजात लिए। एसडीएम घायलों के परिजनों से भी मिले। घायलों के परिजनों को उचित इलाज दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने मृतकों के परिजनों को आश्वासन दिया कि आकांक्षा, अंजली, गुनगुन, दीपिका उर्फ बबली, हरीश के परिवार को एक आवास दिया जाएगा, सभी को गैस कनेक्शन, राशन कार्ड के साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष से उचित आर्थिक सहायता के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.