फिरोजाबाद, सितम्बर 26 -- Firozabad News: शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव मांडई में शुकवार की सुबह मूर्ति विसर्जन को लेकर दो पक्षों में मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोगों के घायल होने के संबध में पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रवि कुमार शर्मा पुत्र मुरारी लाल निवासी ग्राम मांडई ने आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया था कि 24 सितम्बर को उसके भतीजे सूरज के साथ गांव के धीरज यादव ने गाली गलौज की थी लेकिन ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। उसी बात को लेकर शुक्रवार की सुबह सूरज को संत जनू बाबा स्कूल के पास आरोपी धीरज कुमार पुत्र अशोक यादव, अशोक यादव पुत्र श्याम सिंह, अद्दा उर्फ जसवन्त पुत्र अशोक यादव निवासीगण ग्राम मांडई ने घेरकर लाठी डंडे, सरिया से मारपीट की सूचना पर पहुंचे घायल युवक के चाचा...