फिरोजाबाद, जुलाई 21 -- Firozabad News: शिकोहाबाद में सोमवार की रात पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त मुठभेड़ में एसएस विश्वविद्यालय के पास से 15 हजार रुपये के इनामी व गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। उससे तमंचा, कारतूस, चोरी की बाइक बरामद हुई। अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि नहर भूड़ा एफएस विवि के पास से 15 हजार का इनामी, जी-1 का वांछित बदमाश बाइक से कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम ने एफएस यूनिवर्सिटी के आगे भूड़ा नहर पटरी पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही करते हुए बदम...