फिरोजाबाद, अगस्त 31 -- Firozabad News: शिक्षामित्र से छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे एका ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी श्रीकांत पटेल के खिलाफ एटा जिले की कोतलावी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने ब्लाक एका का चार्ज हटा दिया। शिकायत के चलते उन्हें किसी अन्य ब्लॉक का चार्ज भी नहीं सौंपा गया है तथा उन्हें बीएसए दफ्तर से संबंद्ध किया है। वहीं जसराना में तैनात बीईओ को एका का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है। एका बीईओ के खिलाफ पहले ही विभाग द्वारा जांच बैठा दी गई है। जांच कमेटी द्वारा भी जल्द इस मामले में बयान दर्ज किए जाएंगे। एका ब्लॉक में ही तैनात एक महिला शिक्षामित्र ने एका के खंड शिक्षाधिकारी श्रीकांत पटेल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कहा था कि एका बीईओ द्वारा उन्हें मैसेज भेजकर जबरन बुलाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Balia News: छात...