फिरोजाबाद, अगस्त 4 -- Firozabad News: थाना नारखी के जौंधरी निवासी गुड्डी देवी का कहना है कि उसका एक मुकदमा निजाम के साथ न्यायालय में विचाराधीन है। इस मुकदमे की रंजिश को लेकर निजाम एवं उसके साथियों ने गुड्डी एवं उसके पति शौकीन के साथ अभद्रता की। गाली देने से मना करने पर मारपीट की। पुलिस ने मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...