Firozabad News: मुकदमा वापस लेने को दबंग दे रहे धमकी
फिरोजाबाद, अक्टूबर 2 -- Firozabad News: शिकोहाबाद क्षेत्र में मुकदमा वापस लेने के लिए दबंग शिकायतकर्ता को लगातार धमकी दे रहे हैं। काजल पुत्री मदनलाल निवासी कटरा मीरा ने बताया कि उसने मनमोहन अग्रवाल उर्फ कन्हैया पुत्र विशन लाल अग्रवाल निवासी मोहल्ला गढैया के खिलाफ कुछ समय पहले थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष उससे मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार फोन से धमकी दे रहा है। उसका परिवार भयभीत है। पुलिस ने शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मुकदमे में सुलह न करने पर जानलेवा धमकी, केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.