फिरोजाबाद, जुलाई 28 -- Firozabad News: टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद में नेशनल हाईवे निर्माण के लिए मुआवजा दिए बिना सड़क निर्माण शुरू कराए जाने पर मंगलवार को किसानों ने विरोध जताया। उनका आरोप है कि मुआवजे का भुगतान किए बिना उनकी निजी भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। गांव मोहम्मदाबाद स्थित गाटा संख्या 315 पर एनएचएआई की ओर से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया। निर्माण स्थल पर पहुंचे भू स्वामियों अल्का देवी, भारत सिंह पोनियां, आशुतोष सिंह, गिरीश शर्मा और प्रदीप पाल सिंह ने प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि संबंधित भूमि के मुआवजे का वाद जनपद न्यायालय फिरोजाबाद में लंबित है। इसके बावजूद उनकी भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया, जो उनके अधिकारों का हनन है।लोगों ...