Firozabad News: मिशन शक्ति आधी आबादी को बना रहा सशक्त
फिरोजाबाद, अक्टूबर 21 -- Firozabad News: महिलाओं और युवतियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से मिशन शक्ति फेज-6 चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस की टीमें स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, छात्राओं, युवतियों और बालिकाओं को जागरूक कर रही हैं। उन्हें उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति फेज-6 विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सादा वस्त्रों में प्रमुख स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है। जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ एवं अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.