Firozabad News: मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 22 -- Firozabad News: न्यू मक्खनपुर-टूंडला रेलखंड पर मंगलवार रात एक बुजुर्ग की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। 65 वर्षीय वृद्ध का शव रेलवे पटरी किनारे पड़ा मिला। जानकारी होते ही आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बसई मोहम्मदपुर थाना प्रभारी कृष्ण स्वरुप पाल ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है। यह भी पढ़ें- Bareily News: महेशपुरा फाटक पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.