फिरोजाबाद, अगस्त 1 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए मार्ग हादसों में एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। थाना फरिहा क्षेत्र में बाइक ने पांच वर्षीय बालक को रौंद दिया जबकि थाना रसूलपुर के अंतर्गत हाईवे पर डिवाइडर से बाइक के टकराने से एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। बालक अपने पिता की इकलौती संतान था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया। थाना नारखी के अंतर्गत मरसलगंज निवासी धर्मवीर का बालक कौशल (5) अपने पिता के साथ शुक्रवार की शाम पार्क के सामने खेल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने बालक को रौंद दिया जिससे बालक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। जब तक बालक को उपचार देने का प्रयास किया जाता तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते थाना फरिहा पुलिस मौके पर पहुंची जिसने बालक के शव...