Firozabad News: मारपीट के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार
फिरोजाबाद, अगस्त 27 -- Firozabad News: थाना खैरगढ़ पुलिस ने पुराने मुकदमे को लेकर झगड़ा करने के आरोप में दो महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम मठ पृथ्वीपुर में 9 अगस्त को खेत में धान की रोपाई को लेकर दो पक्षों मे झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों की तरफ से थाना खैरगढ़ पर मुकदमा पंजीकृत किया था। इसी को लेकर एक पक्ष मुकदमे की बातों को लेकर झगड़ा करने लगा। थाना पुलिस ने रामेश्वर दयाल पुत्र उदल सिंह देवराज पुत्र रामेश्वर दयाल राजकुमार पुत्र विमलेश कुमार मालती देवी पत्नी राजकुमार विनीता देवी पत्नी संजेश कुमार निवासीगढ़ नगला मठ एवं ओमवीर सिंह पुत्र जबर सिंह निवासी नगला मठ केशौपुर थाना मक्खनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.