फिरोजाबाद, नवम्बर 14 -- Firozabad News: थाना जसराना के एक गांव में एक महिला के साथ पड़ोस में रहने वाले परिवार ने मारपीट कर दी। खबर मिलने पर डायल 112 पहुंची तो आरोपी भाग गए। बाद में गांव के लोगों ने समझौता करा दिया, लेकिन समझौते के तहत महिला के इलाज का खर्च नहीं दिया। जब महिला ने पिछले दिनों फिर से इलाज के रुपये मांगे तो उसके साथ मारपीट की। मामला थाना जसराना के गांव चिड़रई खास का है। गांव में रहने वाली मीरा देवी का कहना है कि पड़ोस में प्रदीप कुमार रहता है। मीरा पांच अक्टूबर को सुबह सात बजे घर के घेर में भैंस के लिए खूंटा गाड़ रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रदीप एवं उसके परिवार के अन्य लोगों ने सरिया एवं डंडों से उसके ऊपर हमला बोल दिया। इसमें मीरा देवी के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। परिजनों द्वारा पुलिस को फोन करने पर मौके पर पहुंची ड...