Firozabad News: मारपीट की शिकायत से बौखलाए दबंगों ने बोला हमला
फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: कोई विवाद होने के बाद में लोग सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की शरण में जाते हैं, लेकिन थाना उत्तर क्षेत्र में बेटे से मारपीट करने की शिकायत करना एक पिता को महंगा पड़ गया। दबंगों ने घेरकर पिता के साथ मारपीट कर दी। कबीर नगर गली नंबर चार निवासी प्रमोद कुमार के अनुसार 27 जुलाई को मोहल्ले के राहुल ने उसके बेटे विराट कुमार एवं अनुराग के साथ में मारपीट की। इसकी जानकारी होने पर प्रमोद ने थाने पर शिकायत की। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया। आरोप है कि थाने में शिकायत से विपक्षी बौखला गए। राहुल ने झलकारी नगर निवासी केशव एवं नीतेश के साथ मिलकर प्रमोद के साथ अभद्रता की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। 29 जुलाई को छत से ईंट-पत्थर भी फेंकते हुए धमकाया कि अगर फिर से थाने गया तो जान से मार देंगे। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.