फिरोजाबाद, अगस्त 19 -- Firozabad News: थाना सिरसागंज में नेमा देवी पत्नी केवल सिंह निवासी सराय शेख ने मुकदमा दर्ज कराया है कि उसका बेटा शिवा ठेले पर फिंगर खा रहा था। तभी आर्यन पुत्र मनोज आया और बेटे के साथ गाली गलौज करने लगा। इसकी जानकारी शिवा ने घर पर दी तो मां नेमा देवी उसको साथ लेकर आरोपी आर्यन के घर शिकायत लेकर गई। इसी बात को लेकर आर्यन की मां अनोज देवी ने उसको पकड़ लिया और मारपीट करने लगी। उसके साथ लात घूंसों से मारपीट की और जमीन पर गिराकर लाठी डंडों से पीटा। थाने में इसकी शिकायत करने गई तो नाराज होकर आरोपी अनोज देवी, नीटू, राज, प्रदीप ने उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा उसके बच्चों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। यह भी पढ़ें...