फिरोजाबाद, सितम्बर 1 -- Firozabad News: रामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भिजवाया। जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने महिला को आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। थाना नारखी के गांव बछगांव निवासी 32 वर्षीय पिंकी पत्नी निवासी राकेश रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए अपने मायके गांव खोरई थाना नगला खंगर गई थी। सोमवार दोपहर वह अपने भाई अर्जुन के साथ बाइक से बछगांव आ रही थी। चनौरा पुल ममता डिग्री कॉलेज के पास वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें आगरा ले जा रहे थे, उसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान ...