Firozabad News: मायके में रह रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
फिरोजाबाद, सितम्बर 6 -- Firozabad News: मटसेना थाना क्षेत्र में अपने मायके में रह रही मानसिक रूप से कमजोर महिला की रविवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आकलपुर नगला खना निवासी 36 वर्षीय प्रीती की शादी जिला कासगंज के अलीगंज के मोहल्ला नगला बरी निवासी महेश के साथ हुई थी। वह पिछले कई महीने से बीमार थी। इसको देखते हुए मायका वाले उसे अपने साथ ले आए थे। रविवार सुबह गांव रसीदपुर कनेटा के निकट पटरी पार कर रही थी, उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पटरी किनारे शव पड़ा देखकर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शव की शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन रोते बिलखते हुए पहुंच गए। थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.