Firozabad News: मामूली बात को लेकर चले लाठी-डंडे
फिरोजाबाद, जुलाई 19 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र के बलारपुर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर हमला हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट की घटना में दो महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। नसीरपुर पुलिस ने तीनों का अस्पताल में मेडिकल कराया है। थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव बलारपुर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चलने लगे। एक पक्ष का आरोप है कि उनके घर में विपक्षी जबरन घुस आए और उनके साथ मारपीट की। घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। पुलिस ने महिलाओं का मेडिकल कराया है। घायल हुई महिला में नीलम पत्नी राजपाल, सुनीता पत्नी बचन सिंह हैं। इस बारे में पुलिस ने बताया कि मामूली बात को लेकर दो पक्ष भिड़े थे। जिसमें दोनों पक्ष से एक एक महिला घायल हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.