फिरोजाबाद, अगस्त 3 -- Firozabad News: थाना पचोखरा क्षेत्र में मानसिक दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की करीब 50 वर्षीय मानसिक दिव्यांग महिला के साथ शुक्रवार को गांव के ही 60 वर्षीय व्यक्ति पातीराम ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष पचोखरा सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया है कि आरोपी के संभावित ठिकानों पर टीम गठित कर दबिश दी और शनिवार शाम करीब छह बजे श्रीनगर तिराहे के पास स...