फिरोजाबाद, अक्टूबर 23 -- Firozabad News: एक महिला को माडलिंग के लिए सूट का विज्ञापन करने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया। महिला से लगातार विभिन्न क्यूआर कोड के माध्यम से पांच लाख रुपये से ज्यादा की ठगी कर ली। मामले की साइबर थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। पूजा पत्नी आलोक सिंह के मोबाइल पर फोन आया। अभिषेक कुमार नाम के युवक ने पूजा से कामना प्रोडक्शन कंपनी में माडलिंग के लिए सूट का विज्ञापन करने का प्रस्ताव रखा। विज्ञापन से कमीशन प्रदान करने के बहाने इंस्टाग्राम प्रोफाइल को कंपनी में माडलिंग के लिए पंजीकरण कराने को कहा। विभिन्न क्यू आर कोड के माध्यम से कुल 5 लाख सात हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले में साइबर थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...