फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव नगला रामचंद्रन में एक युवती ने मां की डांट फटकार से नाराज होकर किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जूली निवासी नगला रामचंद्रन थाना नसीरपुर की मां ने उससे सुबह खाना बनाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर युवती नाराज हो गई। जिसके बाद उसकी मां अन्य काम में जुट गई। इसी दौरान युवती ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब दोपहर में परिजनों ने युवती की स्थित गंभीर देखी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...