Firozabad News: मांगों को लेकर धूप में धरने पर बैठी महिला पार्षद
फिरोजाबाद, सितम्बर 9 -- Firozabad News: निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते बुधवार को भाजपा महिला पार्षद अचानक तेज धूप में धरने पर बैठ गईं। महिला पार्षद के धरने पर बैठते ही नगर निगम में अफ़रा-तफ़री मच गईं। काफी संख्या में मौके पर भीड़ जमा हो गई। लगभग आधा घंटे बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए तथा उन्होंने मौके पर टीम को भेजते हुए मामले को शांत कराया। वार्ड संख्या छह आजादनगर कि भाजपा महिला पार्षद ऊषा शंखवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अचानक नगर निगम परिसर में धूप में धरने पर बैठ गईं। भाजपा महिला पार्षद का कहना था कि वह लगभग चार महीने से अपने क्षेत्र के क्षतिग्रस्त नाले के निर्माण की मांग कर रही हैं लेकिन अधिकारी उसे अनदेखा कर रहे हैं। उन्होंने जब इस संदर्भ में अधिकारियों से बात की तो वह बहानेबाजी करने लगे। इसी को देखते हुए उन्होंने धरना शुरू किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.