Firozabad News: मांगों को लेकर ठेका सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन
फिरोजाबाद, अगस्त 20 -- Firozabad News: उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में गुरुवार को सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम में धरना प्रदर्शन के साथ जमकर नारेबाजी की। नगर आयुक्त कार्यालय के समक्ष संघ के नेताओं द्वारा स्पष्ट किया कि जब तक नगर आयुक्त ज्ञापन नहीं लेंगे तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी यह उनका अंतिम ज्ञापन है। यदि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो एक सितंबर से शहर में काम बंद हड़ताल शुरू हो जाएगी। धरना प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार बाल्मीकि ने कहा कि आगरा नगर निगम में ठेका सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़कर मिल रहा है जबकि शासन के आदेश के बाद भी यहां नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को केवल 11 हजार 400 रुपये ही दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत कार्यरत ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.