Firozabad News: मांगों को लेकर ट्रैक्टरों संग किसान यूनियन का निगम में धरना
फिरोजाबाद, जुलाई 26 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। शहर के विभिन्न वार्डों की समस्याओं को लेकर शनिवार को नगर निगम में भारतीय किसान क्रांति यूनियन के नेताओं ने ट्रैक्टरों को परिसर में लगाकर कई घंटे तक हंगामा काटा तथा नारेबाजी की। नगर आयुक्त कार्यालय के समक्ष फर्श बिछाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन में किसानों के अलावा काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं जो नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं। वहीं ट्रैक्टरों को परिसर में लाइन से लगा दिया था। सूचना मिलते ही नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर के अलावा नगर निगम के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। काफी देर तक किसान नेताओं को समझने का प्रयास किया जाता रहा लेकिन किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। यह धरना प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.