Firozabad News: महिला से मारपीट करने वाले युवक पर मुकदमा
फिरोजाबाद, अगस्त 21 -- Firozabad News: थाना नसीरपुर के गांव आतापुर में रंजिश को लेकर एक युवक ने महिला पर हमला बोल दिया। हमले में महिला घायल हो गई। महिला ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सोनी पत्नी जितेन्द्र कुमार निवासी ग्राम अतापुर थाना नसीरपुर 19 अगस्त को सुबह 10 बजे पुरानी रंजिश को गांव के विपन कुमार उर्फ बालाजी पुत्र ओमकार ने महिला पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह से महिला को बचाया। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.