Firozabad News: महिला से मारपीट, बचाने आए ससुर को पीटा
फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- Firozabad News: थाना सिरसागंज के एक गांव में मामूली बात पर गांव के लोगों ने एक महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला की चीख पुकार सुन कर उसके ससुर बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सिरसागंज के गांव कीठौत निवासी अंजली देवी के पति बुधवार की शाम को घर पर नहीं थे। अंजली पशुओं का गोबर डालने जा रही थी। इस दौरान उसके पांच वर्षीय बेटे ने एक खाली पॉलीथिन खडंजे पर फेंक दी। इस पर गांव के ही सतेंद्र उर्फ गांधी तथा प्रदीप कुमार ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर उन्होंने अंजली के साथ मारपीट करते हुए उसे एवं उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। अंजली की चीख-पुकार सुनकर उसके ससुर रामवीर सिंह यहां पर पहुंचे तथा उसे बचाने का प्रयास करने लगे तो आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.