फिरोजाबाद, अगस्त 1 -- Firozabad News: फिरोजाबाद। उत्तर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टापाखुर्द चौराहा के निकट झोपड़ी के बाहर नग्न अवस्था में एक गर्भवती महिला पड़ी मिली थी। उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया था। उसको सैफई मेडिकल कालेज भेजा है जहां उसका उपचार चल रहा है। दुष्कर्म की आशंका को लेकर स्लाइड जांच के लिए भेजी है।

परिवार की पहचान जिला इटावा के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पिछले तीन माह से अपनी पत्नी और पांच बच्चों के साथ टापाखुर्द चौराहा के निकट झोपड़ी में रहता है। उसकी पत्नी छह माह की गर्भवती है। युवक पत्थर की सिल-बट्टा बेचने का काम करता है। गुरुवार सुबह युवक सिल-बट्टा बेचने के लिए सिरसागंज गया था। रात होने पर वह सिरसागंज ही रुक गया, जबकि घर पर उसकी पत्नी और बच्चे थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे आसपास की महिलाएं टहलने क...