Firozabad News: महिला शक्ति ने दो जोड़ों की कराई शादी
फिरोजाबाद, अक्टूबर 26 -- Firozabad News: जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा सोमवार को फिरोजाबाद क्लब में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। जिसमें दो जोड़ों की हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई। साथ ही उन्हें सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बहुत बड़ी सहायता होते हैं। इससे परिवारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ समाज में सम्मान और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। महिला शक्ति की सदस्याओं ने कहा कि सामूहिक विवाह का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग प्रदान करना एवं विवाह योग्य जोड़ों को सम्मान, सहयोग और गरिमापूर्ण वातावरण में अपने नए जीवन की शुरुआत करने का अवसर देना है। इसके बाद दो जोड़ों की हिंदू रीत रिवाज स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.