Firozabad News: महिला पारिवारिक कारणों से फांसी के फंदे पर झूली, मौत
फिरोजाबाद, अगस्त 26 -- Firozabad News: नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दान सहाय में एक महिला ने पारिवारिक कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। घर से पति सहित अन्य ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। राखी 25 पत्नी सिंहराज निवासी गढ़ी दानसहाय थाना नसीरपुर की शादी 5 साल पहले हुई थी। उसके दो संतान हुई। बुधवार को पारिवारिक कारणों से महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की आत्महत्या से परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में उसके शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना की सूचना पाकर उसके मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि महिला की हत्या की गई है। थाना प्रभारी जसवीर ने बताया कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। शव को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.