फिरोजाबाद, जुलाई 2 -- Firozabad News: उत्तर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक महिला ने अपनी बेटी के प्रेमी की सरेराह जमकर पिटाई कर दी। सरेराह युवक को पिटते देखकर दुकानदारों और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। महिला का कहना है कि वह कई बार युवक को समझा चुकी है, लेकिन वह आदतों से बाज नहीं आ रहा है। इस दौरान किसी राहगीर ने युवक की पिटाई का अपने मोबाइल से वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना दोपहर एक बजे की है। जलेसर रोड पर काली मंदिर के निकट एक महिला अपने दो पुत्रों के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान एक युवक उधर से गुजर रहा था। यह भी पढ़ें- सिपाही को नहीं भूल पाई प्रेमिका, शादी के तीन महीने बाद होटल में मिलने पहुंची, पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ा महिला ने उसे अपने पास बुला लिया और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। लोग कुछ सम...