फिरोजाबाद, अगस्त 20 -- Firozabad News: जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के नगला भूप बाकलपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। महिला की बेटी उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। नीरज 40 पत्नी रमाशंकर निवासी नगला भूप बाकलपुर की गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में महिला की बेटी उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला की बेटी महिला के शव को अपने घर लेकर चली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...