Firozabad News: महिलाओं ने सामूहिक डांडिया नृत्य कर मचाया धमाल
फिरोजाबाद, अक्टूबर 26 -- Firozabad News: नगर में आयोजित शरद पूर्णिमा उत्सव में महिलाओं ने सामूहिक डांडिया नृत्य कर धमाल मचाया। वहीं अनेक बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शरद पूर्णिमा की पावन पर्व पर अग्रोहा विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में ट्रस्ट कार्यालय, हनुमान रोड पर शरद पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया। शरद पूर्णिमा की शीतल चाँदनी के बीच आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने गणेश-लक्ष्मी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, डांडिया नृत्य, राधा रानी जी का मनमोहक नृत्य, महारास की प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का का मन मोह लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण महिला संयोजिका नूतन अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक डांडिया नृत्य रहा। यह भी पढ़ें- Firozabad News: फिरोजाबाद क्लब में मध्य रात तक रही शरदोत्सव की धूम कार्यक्रम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.