फिरोजाबाद, जुलाई 5 -- Firozabad News: टूंडला के राजा का ताल स्थित एमआर ग्लास फैक्ट्री में रविवार की सुबह कार्य कर रहे 23 वर्षीय मजदूर की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और साथी श्रमिकों ने शव को फैक्ट्री गेट पर रखकर प्रदर्शन करते हुए उचित मुआवजा और कार्रवाई की मांग की। मुआवजा को लेकर हुए समझौते के बाद शव को उठने दिया। परिवार में श्रमिक की मौत से कोहराम मचा रहा। थाना उत्तर के मथुरा नगर निवासी 23 वर्षीय मृतक रिंकू पुत्र विद्याराम टूंडला के राजा का ताल स्थित एमआर ग्लास फैक्ट्री में कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह रविवार की सुबह अचानक मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के श्रमिकों ने काम करना बंद कर दिया और इस हादसे की सूचना मृतक श्रमिक के परिजनों को दी। सूचना मि...