Firozabad News: मरीजों का मोबाइल नंबर दर्ज नहीं करने पर कर्मचारियों को चेतावनी
फिरोजाबाद, जुलाई 8 -- Firozabad News: सरकारी मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल की ओपीडी पंजीकरण काउंटर के कर्मचारी ई-सुश्रुत पोर्टल पर मरीजों का मोबाइल नंबर नहीं दर्ज कर रहे थे। मंगलवार को प्राचार्य के निरीक्षण में यह लापरवाही सामने आई है। प्राचार्य ने इस पर पंजीकरण काउंटर पर ड्यूटी कर रहे चार लिपिकों को चेतावनी दी गई है। साथ ही सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में ऐसी लापरवाही की तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।सरकारी मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल की ओपीडी काउंटर पर योगेंद्र कुमार, साहना, सुलेखा और विकास राठौर की ड्यूटी है। जांच के दौरान पता चला है कि काउंटर पर बैठे लिपिक ई-सुश्रुत पोर्टल पर ओपीडी में आने वाले मरीजों का पंजीकरण करते समय मोबाइल नंबर दर्ज नहीं कर रहे थे। प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने बताया कि चार कर्मचारियों की लापरवाही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.