फिरोजाबाद, जुलाई 7 -- Firozabad News: टूंडला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह राजा का ताल स्थित कारखाने में मजदूरी करने जा रहे मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव नगला हंसी निवासी 22 वर्षीय अभिषेक पुत्र राजू राजा का ताल स्थित एक कारखाने में सामान पैकिंग करने का काम करता था। मंगलवार सुबह वह साइकिल से कारखाने के लिए घर से निकला। हिरनगांव रेलवे स्टेशन के निकट पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...