Firozabad News: मकान में रखे उपलों में आग, मची अफरा-तफरी
फिरोजाबाद, जुलाई 19 -- Firozabad News: थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव गढ़ी हर्राय में रविवार को छत के ऊपर रखे उपलों में आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। सुनहरी बघेल पुत्र तेजपाल बघेल निवासी गढ़ी हर्राय ने अपने मकान की तीसरी मंजिल पर उपलों को एकत्रित कर रखा था। रविवार को अज्ञात कारणों के चलते उपलों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। आनन फानन में ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आग लगने की सूचना दमकल को दी। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ी एवं थाना पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.