Firozabad News: मकान पर प्लास्टर करते समय टूटी पाढ़, मजदूर घायल
फिरोजाबाद, जुलाई 26 -- Firozabad News: दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला टीला में मकान पर प्लास्टर करते समय अचानक लकड़ी की पाढ़ टूटने से तीन मजदूर घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाए हैं। जहां उन्हें भर्ती कर उपचार प्रारंभ कर दिया है। मोहल्ला टीला पत्थर वाली गली निवासी सचिन के मकान पर काम चल रहा था। रविवार दोपहर में राजमिस्त्री गुड्डू, इमरान निवासीगण मोहल्ला राजपूताना और बेलदार रूदल उर्फ पंडित निवासी गांव फुलवाड़ी पाढ़ पर बैठकर दीवार पर प्लास्टर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पाढ़ की बल्ली टूट गई। इसके चलते तीनों मजदूर आठ फुट नीची गली में आकर गिर गए। मकान स्वामी घायल मजदूरों को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आया। सरकारी ट्रामा सेंटर में चिकित्सक ने उन्हें भर्ती करने के साथ उपचार शुरू कर दिया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.