Firozabad News: मकान के अंदर से शटरिंग की प्लेट चोरी
फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- Firozabad News: थाना रामगढ़ क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी में बुधवार रात नवनिर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। थाना दक्षिण के सुहाग नगर निवासी ओमकार भारद्वाज का रामगढ़ क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी एएच-71 में मकान बन रहा है। जहां दो दिन पहले लेंटर पड़ा था। ठेकेदार अवधेश शर्मा द्वारा शटरिंग लगाई गई थी। इस दौरान करीब 25 लोहे की शटरिंग प्लेट बच गई थी। उन्हें वहीं छोड़ दिया था। बुधवार रात को चोरों ने मकान के अंदर प्रवेश कर लिया। वह लोहे की प्लेट को लेकर चले गए। गुरुवार सुबह पहुंचने पर चोरी की जानकारी हो सकी। जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.