Firozabad News: मंदिर से घंटा चोरी की सूचना पर दौड़ी पुलिस
फिरोजाबाद, जुलाई 15 -- Firozabad News: पचोखरा थाना पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि नगला कलुआ स्थित मंदिर से घंटा चोरी हो गया है। जिसे महंत संदीप गिरी लेकर चले गए हैं। सीओ टूंडला अरून चौरसिया और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से आसपास गहन तलाशी की गई। तलाशी के दौरान पाया गया कि महंत संदीप गिरी द्वारा मंदिर का घंटा मंदिर परिसर में ही रख दिया गया था। जिससे ग्रामीणों को चोरी होने का संदेह हुआ था। पुलिस टीम द्वारा घंटा बरामद कर दोबारा से मंदिर में स्थापित करा दिया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि मंदिर के घंटे की चोरी जैसी कोई घटना घटित नहीं हुई है। सूचना मात्र भ्रम एवं गलतफहमी के कारण प्राप्त हुई थी। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण द्वारा झूठी सूचना दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.