Firozabad News: मंदिर से घंटा चोरी करते दो चोरों की जमकर पिटाई
फिरोजाबाद, अगस्त 4 -- Firozabad News: थाना नारखी के राजा रामपुर में दो युवक एक मंदिर से घंटों की चोरी कर रहे थे। ग्रामीणों ने उनको देख लिया और घेराबंदी की। दोनों चोरों की जमकर पिटाई की और फिर नारखी पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस दोनों चोरों से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य चोरियों का खुलासा किया जा सके। मामला नारखी के बछगांव के राजा रामपुर का है। यहां पर एक प्राचीन मंदिर है जहां पर लोगों द्वारा मनौतियां पूरी होने पर घंटे चढ़ाए जाते हैं। मंदिर के अंदर भी मंदिर कमेटी द्वारा लगवाए घंटे भी लगे हैं। चोरों ने मंगलवार की दोपहर में मंदिर में प्रवेश किया और घंटों को उतारकर चुराना शुरू कर दिया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को शक हुआ और ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए मंदिर को चारों ओर से घेरा और दोनों चोरों को दबोच लिया।घंटों की चोरी करके भागते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.