Firozabad News: भूमि विवाद में महिलाओं को पीटा, वीडियो वायरल
फिरोजाबाद, जुलाई 27 -- Firozabad News: लाइनपार थाना क्षेत्र में आबादी की जमीन को लेकर चल रहे विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिलाओं सहित पुरुषों पर लाठी-डंडों से प्रहार किए। जिससे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव गुंदाऊ निवासी देवेंद्र का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग आबादी की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसी बात को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों में विवाद चला आ रहा है। आरोपी पक्ष आए दिन गाली-गलौज कर विवाद को तूल देते हैं। शनिवार देर शाम आरोपी पक्ष के लोग उसके घर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने मिलकर उसके परिजनों के साथ मारपीट की। थाना प्रभारी रमित कुमार आर्य न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.