Firozabad News: भीमाशंकर कांवड़ रथ यात्रा में महिलाएं खींचेंगी रथ
फिरोजाबाद, अगस्त 17 -- Firozabad News: भीमाशंकर तृतीय कांवड़ रथ यात्रा 19 अगस्त को शिकोहाबाद नगर क्षेत्र में आएगी। भीमाशंकर कांवड़ के रथ को महिला शक्ति खींचकर मंदिर ले जाएंगी। आयोजकों ने सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में वार्ता का आयोजन किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कांवड़ रथयात्रा पहले से भी अधिक भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में निकाली जाएगी। रथ यात्रा 18 अगस्त को सोरों के लहरा घाट से कांवड़ भरकर भीमाशंकर कांवड़ रथयात्रा 19 अगस्त को शाम करीब 5 बजे एटा चौराहा आएगी। चौमुखी महादेव मंदिर में शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। उसके पश्चात नगर के मुख्य बाजार कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नारायण तिराहा से होती हुई शाम 7 बजे बड़ा बाजार काली देवी मंदिर के निकट श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा। सबसे खास बात यह कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.