Firozabad News: भाजपा नेत्री के स्कूल के साथ दो प्रतिष्ठानों के कैमरे तोड़े
फिरोजाबाद, अक्टूबर 6 -- Firozabad News: मोहल्ला मोहम्मद माह के तेली गली में असामाजिक तत्वों ने भाजपा नेत्री के स्कूल समेत तीन प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। संस्थान के लोगों ने सीसीटीवी कैमरे टूटे देखकर किसी अनहोनी की आशंका में थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नीतू शर्मा पत्नी असीम मैथला निवासी मोहम्मद माह भाजपा नेत्री हैं। वह राजेंद्र एकेडमी के नाम से स्कूल का संचालन करती हैं। वह अपनी बेटी के साथ स्कूल में ही रहती है। 3 अक्तूबर की रात अराजकतत्व द्वारा स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और बिजली के तार को खंभे से काट दिया। जिससे घर में अंधेरा हो गया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाया गया। आरोपी ने स्कूल के पास अमर बर्तन भंडार, आजाद टेलर्स के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।अचानक से आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.