Firozabad News: भाजपा नेता के करीबी अस्पताल में चिकित्सक से भिड़े, नोकझोंक
फिरोजाबाद, जुलाई 22 -- Firozabad News: ट्रामा सेंटर में मंगलवार रात गोली लगने से घायल युवक का मेडिकल कराने आए भाजपा जनप्रतिनिधि के करीबियों और सरकारी ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक में तीखी नोकझोंक हो गई। भाजपा नेता का फोन उच्चाधिकारियों पर पहुंचा तो सीएमएस मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझाकर मामला शांत कराया। थाना रजावली के गांव पहाड़ीपुर भौंडेला निवासी 30 वर्षीय अनुज प्रताप पुत्र सतेंद्र सिंह सिसौदिया का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। मंगलवार शाम को दूसरे पक्ष के लोगों ने अनुज प्रताप पर फायरिंग कर दी थी। अनुज हाथ में गोली लगने से घायल हो गया था। परिजन उसे टूंडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कराने के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया। एक भाजपा जनप्रतिनिधि के करीबी रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.