फिरोजाबाद, नवम्बर 9 -- Firozabad News: दीपावली के साथ ही भाई दूज पर्व को लेकर रोडवेज डिपो ने अपनी सभी बसों को सड़क पर उतार दिया है, ताकि त्योहार पर आने जाने वाली बहनों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए बस के चालकों, परिचालकों को ड्यूटी पर लगाया है। बुधवार को भाई दौज का पर्व मनाया जाएगा। बहने अपने भाइयों का तिलक करने के लिए भाइयों के घर पहुंचेगी। ऐसे में रोडवेज डिपो ने अपनी तैयारी पर कर ली है। रोडवेज डिपो की 70 बसों को मेंटिनेंस कर सड़क पर उतार दिया है। इससे किसी भी बहन को आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बसों को विभिन्न मार्ग पर उतरा गया है। इससे सभी मार्गों पर बसों का टोटा न पड़े।बसों के संचालन में कोई दिक्कत न आए उसके लिए चालक, परिचालकों को रिजर्व रखा गया है, ताकि किसी कर्मी की तबियत खरा...