फिरोजाबाद, जुलाई 23 -- Firozabad News: बुधवार रात भांजी की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे मामा को टूंडला थाना क्षेत्र में वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। थाना पचोखरा के गांव बरीदुरा जारखी निवासी 40 वर्षीय किसान नरायन सिंह पुत्र नेकसेलाल बुधवार रात अपने भतीजे रामनरेश के साथ बाइक पर अपनी भांजी मंजू निवासी गारापुर एत्मादपुर के शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। उन्होंने एटा रोड पर बाइक रोक ली और सड़क किनारे टॉयलेट करने लगे। तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहन ने नरायन सिंह को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भतीजे रामनरेश ने परिजनों को हादसे के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ...